Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए अर्जेंटीना टीम में लौटे लियोनेल मेसी, चिली और कोलंबिया से होंगे मुकाबले

अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने गुरुवार को यह घोषणा की कि मेसी जून में होने वाले वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबलों में चिली और कोलंबिया के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

16 May 2025

वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए अर्जेंटीना टीम में लौटे लियोनेल मेसी, चिली और कोलंबिया से होंगे मुकाबले

ब्यूनस आयर्स।अर्जेंटीना फुटबॉल टीम को वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबलों से पहले बड़ी राहत मिली है। कप्तान लियोनेल मेसी एक बार फिर टीम में वापसी कर रहे हैं।

अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने गुरुवार को यह घोषणा की कि मेसी जून में होने वाले वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबलों में चिली और कोलंबिया के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

मार्च में नहीं खेल पाए थे मेसी

37 वर्षीय इंटर मियामी स्टार मेसी मार्च में चोट की वजह से टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें ग्रोइन (एडडक्टर) में चोट थी। इसके बावजूद अर्जेंटीना ने उरुग्वे और ब्राज़ील को हराकर अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया था।

अर्जेंटीना का कार्यक्रम

अर्जेंटीना टीम 5 जून को चिली के खिलाफ उसका घरेलू मैदान में भिड़ेगी, जो अभी संघर्ष कर रही है। इसके बाद 10 जून को ब्यूनस आयर्स में छठे स्थान पर काबिज कोलंबिया से मुकाबला होगा। इन दोनों मुकाबलों के बाद मेसी अमेरिका लौट जाएंगे, जहां 14 जून को इंटर मियामी क्लब वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में मिस्र के अल-अहली से भिड़ेगा।

गार्नाचो की वापसी, डिबाला बाहर

कोच लियोनेल स्कालोनी ने 28 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है, जिसमें मैनचेस्टर यूनाइटेड के युवा फॉरवर्ड एलेजांद्रो गार्नाचो की वापसी हुई है। उन्हें पिछली बार रणनीतिक कारणों से टीम से बाहर रखा गया था। वहीं चोटिल पाउलो डिबाला और गोंजालो मोंटीएल टीम का हिस्सा नहीं हैं।

ओटामेंडी, एनज़ो और पारेडेस निलंबित

पहले मैच में डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी और मिडफील्डर एनज़ो फर्नांडीज़ व लिआंद्रो पारेडेस नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वे निलंबन की सजा झेल रहे हैं। हालांकि तीनों को स्क्वाड में शामिल किया गया है। डिफेंडर मार्कोस अकुन्या और जर्मन पेज़ेला को भी इस बार टीम में जगह नहीं मिली है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए अर्जेंटीना टीम में लौटे लियोनेल
अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने गुरुवार को यह घोषणा की कि मेसी जून में होने वाले वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबलों में चिली और कोलंबिया के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News